Malaika Arora Father Suicide: पापा के बिछड़ने के गम ने तोड़ा मलाइका अरोड़ा का हौंसला, लाडले बेटे ने ऐसे दिया मां का साथ

Malaika Arora Father Suicide: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा के आत्महत्या की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। इस दुखद घड़ी में एक्ट्रेस को संभालने के लिए उनके दोस्त और परिवार वाले मौके पर मौजूद हैं। इस बीच अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका बेटे अरहान, मां को संभाल रहा है।

Malaika Arora Father Suicide: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। बीते दिन उनके सिर से पिता का साया भी उठ गया है। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा (Anil Arora Death) ने अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मलाइका के पिता की सुसाइड की खबर सुनते ही उनके परिवार वाले और दोस्त दौड़े चले आए हैं। मलाइका अरोड़ा के पूरे परिवार के लिए यह वक्त काफी मुश्किल है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रही हैं जहां मलाइका अरोड़ा और उनका परिवार बेसुध नजर आ रहा है। मलाइका के चेहरे पर भी पिता का खोने का गम साफ दिख रहा है। वह काला चश्मा पहनकर अपनी आंखों के आंसू छिपा रही हैं। यह भी पढ़ें- पिता की आत्महत्या से बेसुध मलाइका अरोड़ा को गले लगाएंगे ये दोस्त, टूटे कांच की तरह बिखरे अरोड़ा परिवार का थामेंगे हाथ

Malaika Arora's Father Suicide

Malaika Arora's Father Suicide

मलाइका का साथ दे रहा है पूरा खान परिवार

बीते दिन जब उनके पिता की आत्महत्या की खबरें सामने आईं तो उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान सबसे पहले मौके पर पहुंचे। फिर पीछे-पीछे पूरा खान परिवार इस दुख की घड़ी में मलाइका के साथ खड़े रहने के लिए पहुंच गया। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका बेटे अरहान, मां को संभाल रहा है। यह वीडियो देख लोग भी इमोशनल हो गए हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

End of Feed