Maidaan Teaser OUT: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की नई फिल्म मैदान (Maidaan) का टीजर वीडियो रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अजय देवगन भारतीय फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम का किरदार प्ले करते दिखेंगे। फिल्म मैदान के टीजर को देखकर पता चलता है कि इसमें अजय देवगन दर्शकों को भारतीय फुटबॉल का गोल्डन ऐरा दिखाएंगे और दर्शकों को बताने की कोशिश करेंगे कि एक वक्त हमारी फुटबॉल टीम की दुनिया में तूती बोलती थी। फिल्म मैदान का टीजर धांसू है, जिसे देखकर दर्शक इसका टिकिट खरीदने का फैसला जरूर करेंगे।
Maidaan Teaser OUT
पहली झलक में अक्षय कुमार की गोल्ड की कॉपी लगती है मैदान
कुछ साल पहले अक्षय कुमार की गोल्ड रिलीज हुई थी। उस फिल्म में अक्षय कुमार ने भारतीय हॉकी टीम के मैनेजर का किरदार प्ले किया था। अजय देवगन की अपकमिंग मूवी मैदान पहली झलक में गोल्ड की कॉपी लगती है। मैदान देखने का टीजर देखकर ऐसा लगता है कि इसमें अजय देवगन अकेले दम पर भारतीय फुटबॉल टीम को दुनिया में पहचान दिलाते दिखेंगे। फिल्म गोल्ड में अक्षय कुमार भी कुछ-कुछ ऐसा ही करते दिखे थे।
AJAY DEVGN: ‘MAIDAAN’ TEASER OUT NOW... After #Bholaa, #AjayDevgn will be seen next in #Maidaan… #BadhaaiHo directo… t.co/3YP4lNmTiu
— ANI (@ANI) Mar 30, 2023
भोला के साथ जुड़ा है मैदान का टीजर
अजय देवगन 30 मार्च के दिन अपनी नई फिल्म भोला लेकर आए हैं। इस मूवी के साथ उनकी अपकमिंग मूवी मैदान का टीजर जुड़ा हुआ है। जो दर्शक भोला को देखने के लिए सुबह-सुबह सिनेमाघर पहुंच गए थे, उन्होंने मैदान का टीजर थिएटर में सबसे पहले देख लिया था। अगर बात भोला की करें तो इसे दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म भोला को अजय देवगन ने खुद डायरेक्ट किया है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
