Mahesh Bhatt की क्लासिक फिल्म 'जनम' पर होगा नाटक, इमरान जाहिद निभाएंगे लीड रोल, जानें क्या रहेगी कहानी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 25, 2024, 01:03 PM IST

फिल्म मेकर महेश भट्ट की क्लासिक फिल्म जनम सिनेमाघरों में 1985 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में महेश भट्ट ने अपनी ही कहानी को दिखाया था। निर्देशक ने खुलासा किया कि उनका परिवार इस फिल्म को बनाने से नाराज था। लेकिन मैंने कभी लोगों की परवाह नहीं की। डायरेक्टर ने खुलासा किया कि अब इस फिल्म पर नाटक होगा।

फिल्म मेकर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। 1985 में महेश भट्ट की क्लासिक फिल्म जनम रिलीज हुई थी। 'अर्थ' 'डैडी' और 'हमारी अधूरी कहानी' के बाद बहुत जल्द इस फिल्म पर भी आधारित नाटक देखने को मिलेगा। समाज में ऐसे बिरले शख्स होते हैं जो अपने जीवन की किताब के पन्ने खोलकर उसके राज को दुनिया के सामने उजागर करने का साहस रखते हों । इस लिहाज से 'जनम' एक ऐतिहासिक फिल्म है। इसमें राहुल नाम के एक नाजायज बेटे के संघर्ष की कहानी कही गई है। राहुल अपने पिता की तरह मशहूर होना चाहता है, यानी वह महत्वाकांक्षी फिल्म प्रोड्यूसर है, लेकिन उसके साथ कई परेशानियां हैं। उसके पास ना पिता का सपोर्ट है, ना उसके पास अच्छी स्क्रिप्ट है और ना ही फिल्म बनाने के लिए पैसे। ऐसे में उसका एक दोस्त उसे मदद करता है फिर बाद में उसकी गर्लफ्रेंड उसकी जिंदगी को बड़ा संबल देती है। लेकिन राहुल की असली पीड़ा अपने पिता की नजरों में स्वीकार किये जाने की है।

वास्तव में यह कहानी हमारे समय के चर्चित फिल्म निर्माता महेश भट्ट की जिंदगी के आस-पास घूमती है। इस फिल्म को भी उन्होंने उसी शिद्दत के साथ लिखा जैसा कि अपनी जिंदगी में भोगा था। गौरतलब है कि महेश भट्ट की दूसरी ऑटोबायोग्राफिकल फिल्में मसलन 'जख्म' और 'नाम' को तो याद किया जाता है लेकिन 'जनम' जैसी अहम फिल्म कहीं खो-सी गई। मानों वक्त की धूल की परतों में दब गई। कुमार गौरव और शेरनाज़ पटेल की मुख्य भूमिकाओं वाली 16MM की यह फिल्म दूरदर्शन के लिए बनाई गई थी। जिसे उस वक्त काफी सराहा गया था।

End of Feed