सोनी राजदान संग महेश भट्ट के अफेयर पर ऐसा था पूजा भट्ट का रिएक्शन, किस्सा शेयर करते हुए रो पड़े डायरेक्टर

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 2, 2025, 10:53 AM IST

Mahesh Bhatt on Affair With Soni Razdan: महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने अभी हाल ही में अपनी बेटी पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) के पॉडकास्ट 'द पूजा भट्ट शो' (The Pooja Bhatt Show) के दौरान कई ऐसे खुलासे किए जिसने सबको हैरान कर दिया है। इस दौरान एक बात बताते हुए डायरेक्टर रो पड़े।

Mahesh Bhatt on Affair With Soni Razdan: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। महेश भट्ट के बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते रहते हैं। कभी महेश भट्ट अपनी बॉलीवुड तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासे करते नजर आते हैं। इन सब के बीच महेश भट्ट का नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान महेश भट्ट ने कुछ ऐसा बताया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं महेश भट्ट ने क्या खुलासा किया है जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Mahesh Bhatt on Affair With Soni Razdan

Image Source: Mid Day

सोनी राजदान संग अफेयर पर ऐसा था पूजा भट्ट का रिएक्शन

डायरेक्टर महेश भट्ट एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह महेश भट्ट का एक इंटरव्यू जो काफी चर्चा में बना हुआ है। महेश भट्ट ने अभी हाल ही में 'द पूजा भट्ट शो' (The Pooja Bhatt Show) के दौरान कई खुलासे किए। महेश भट्ट ने याद किया कि उन्होंने अपनी छोटी बेटी पूजा भट्ट को सच कैसे बताया। उन्होंने कहा, 'तुम्हें याद होगा जब मैंने कहा कि मैं यहां नहीं रहूंगा और मेरी जिंदगी में दूसरी औरत है, सोनी, लेकिन मैं तुझे बहुत प्यार करता हूं। मैं हमेशा तुम्हारी मां और इस घर का ध्यान रखूंगा।' इस बात को बताते हुए इमोशंस से भरे महेश भट्ट पॉडकास्ट पर रो पड़े। उन्होंने आगे कहा, 'मैं तुम्हें शुक्रिया अदा नहीं कर सकता उस एक्सप्रेशन के लिए, क्योंकि तुमने मुझे देखा और मुझे लगा कि तुमने मुझे जज नहीं किया।' इस पर पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने साफ कहा, 'नहीं, मैंने आपको जज नहीं किया।'

End of Feed