Animal फेम Tripti Dimri के हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म, इस फिल्म में बनने वाली हैं Madhuri Dixit की बेटी!

Tripti Dimri and Madhuri Dixit Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी एक साथ अपकमिंग फिल्म में नजर आ सकते हैं। इसको लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों मां-बेटी के रोल में नजर आने वाले हैं। यहां इसपर नजर डालते हैं।

Tripti Dimri and Madhuri Dixit Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी बैक टू बैक कई फिल्मों में लगातार नजर आ रही हैं। फिल्म एनिमल में अपने छोटे से रोल से तृप्ति ने सभी के दिलों पर राज कर लिया है। फिल्म की रिलीज के बाद तृप्ति को नेशनल क्रश का भी खिताब सोशल मीडिया यूजर्स ने दे डाला था। एनिमल के बाद वह विक्की कौशल के साथ फिल्म 'बैड न्यूज' में नजर आई थीं। वहीं अब राजकुमार राव के साथ भी उनकी अपकमिंग फिल्म 'विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो' 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली हैं। इसके कुछ ही हफ्तों बाद वह कार्तिक आर्यन और विद्या बालन के साथ फिल्म भूल भुलैया 3 में भी नजर आएंगी। एक के बाद एक तृप्ति की इन फिल्मों से दर्शकों के बीच उनकी हाइप बढ़ती जा रही है। अब उनकी एक और फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। यह भी पढ़ें- बेटी आराध्या बच्चन के साथ विदेश से भारत वापस लौटीं ऐश्वर्या राय बच्चन, एयरपोर्ट से सामने आईं तस्वीरें

Madhuri Dixit and Tripti Dimri to star together in upcoming film

Madhuri Dixit and Tripti Dimri to star together in upcoming film

माधुरी दीक्षित संग मूवी में नजर आएंगी तृप्ति डिमरी

अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट के एक नए प्रोजेक्ट को लेकर अपडेट्स सामने आ रही हैं। अब उनकी अपकमिंग फिल्म में भूल भुलैया 3 स्टार माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की जोड़ी नजर आने वाली है। इस मूवी को सुरेश त्रिवेणी डायरेक्ट करने वाले हैं। एक नई रिपोर्ट के अनुसार माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) एक साथ अपकमिंग फिल्म में नजर आ सकते हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों मां-बेटी के रोल में नजर आने वाले हैं।

End of Feed