Leo Early Review: थलापति विजय के एक्शन अवतार ने दर्शकों के दिलों पर छोड़ी छाप, संजय दत्त भी दिखे दमदार

Thalapathy Vijay's Leo Early Review: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की अपकमिंग फिल्म 'लियो' (Leo) को लेकर फैन्स के बीच अलग ही क्रेज है। अर्ली रिव्यू के अनुसार इस फिल्म में थलापति विजय की परफॉर्मेंस को बेहद शानदार बताया गया है। फिल्म में संजय दत्त भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Leo Early Review: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता थलापति विजय (Thalapathy Vijay) स्टारर 'लियो' (Leo) 19 अक्टूबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। थलापति विजय के फैन्स भी सिनेमाघरों में जाकर इसे देखने के लिए बेताब हैं। इस एक्शन थ्रिलर ड्रामा में थलापति विजय के साथ पहली बार बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) ऑनस्क्रीन नजर आएंगी। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक थलापति विजय स्टारर 'लियो' को अर्ली रिव्यू सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में थलापति विजय की परफॉर्मेंस देख फैन्स को मजा आने वाला है।

Thalapathy Vijay and Sanjay Dutt

हर कोई थलापति विजय की फिल्म 'लियो' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अर्ली रिव्यू से पता चलता है कि फिल्म दर्शकों को अलग ही एक्सपीरियंस देने वाली है। थलापति विजय की परफॉर्मेंस से लेकर बैकग्राउंड स्कोर तक 'लियो' का हर एक सीन दर्शकों को दीवाना बना देगा। इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। थलापति विजय के साथ फिल्म में तृषा कृष्णन भी लीड रोल में दिखाई देंगी।

End of Feed