Ramayan में कैकई बनने पर Lara Dutta ने दिया दो टूक जवाब, चुटकी लेते हुए कहा- सूर्पनखा, मंदोदरी भी .....

Lara Dutta Talk about her role in Ramayan : इंटरव्यू में लारा दत्ता ने फिल्म रामायण में उनके किरदार के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने चुटकी लेते हुए कहा कि फिल्म में कौन काम नहीं करना चाहता। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा, यहां पढ़ें लारा का पूरा इंटरव्यू

Lara Dutta Talk about her role in Ramayan : बॉलीवुड फिल्म निर्माता नितेश तिवारी ( Nitesh Tiwari) अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जब से रामायण फिल्म बनने की खबर सामने आई है तब से ही फैंस के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में रामायण के सेट से फिल्म के मुख्य कलाकार रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) और साई पल्लवी ( Sai Pallavi) की तस्वीरें लीक हुई थी, जिसमें लोगों की बेताबी को और ज्यादा बढ़ा दिया। फिल्म में बॉलीवुड अदाकारा लारा दत्ता( Lara Dutta) कैकई का किरदार कर सकती है, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने किरदार पर खुलासा किया है।

Lara Dutta Talk about her role in Ramayan

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए लारा दत्ता ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह भी नितेश तिवारी की रामायण में कैकेयी का किरदार निभाने की खबरें खूब सुन रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह अफवाहों को 'बाहर' छोड़ रही हैं। “मुझे भी उनके बारे में पढ़ना और सुनना पसंद है इसलिए कृपया जारी रखें। कौन रामायण का हिस्सा नहीं बनना चाहेगा?” उन्होंने मजाक में कहा। लारा ने उन अन्य किरदारों का भी उल्लेख किया जिन्हें वह रामायण में करने के लिए इंटरेस्टेड हैं अगर यह उन्हें ऑफर किया जाता। किरदारों का नाम बताते हुए वह हंसते हुए बोलीं, "सूर्पनखा, मंदोदरी, मैं इन सभी का किरदार निभा रही हूं।"

End of Feed