Lahore 1947: प्रीति जिंटा के बाद Sunny Deol संग पहली बार स्क्रीन शेयर करेगी ये हसीना, जानिए नाम

Shabana Azmi to Star in Lahore 1947: ताजा मिल रही जानकारी के अनुसार सनी देओल (Sunny Deol) की नई फिल्म 'लाहौर 1947' (Lahore 1947) लगातार चर्चा में बनी हुई है। प्रीति जिंटा के बाद अब निर्माताओं ने इस फिल्म के लिए एक ओर बॉलीवुड एक्ट्रेस को फाइनल किया है। आइए जानें कौन है वो अदाकारा?

Shabana Azmi to Star in Lahore 1947: साल 2022 में सनी देओल (Sunny Deol) की 'गदर 2' (Gadar 2) ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 'गदर 2' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद इंडस्ट्री के कई जाने-माने डायरेक्टर्स सनी देओल के साथ काम करने के लिए बेकारार हैं। इस समय सनी देओल के साथ कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें से एक आमिर खान के प्रोडक्शन्स हाउस के तहत बन रही फिल्म 'लाहौर 1947' (Lahore 1947) है। इस फिल्म की सारी तैयारियां शुरू हो गई हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सनी देओल की 'लाहौर 1947' में एक दिग्गज अदाकारा की एंट्री होती नजर आ रही है।

Sunny Deol

बीते कई दिनों से रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि सनी देओल के साथ 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रीति जिंटा लीड रोल में दिखाई देंगी। हालांकि मेकर्स ने अभी तक प्रीति जिंटा की कास्टिंग को लेकर कोई एलान नहीं किया है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक शबाना अज्मी (Shabana Azmi) को सनी पाजी की फिल्म मिल गई है। सनी देओल और शबाना अज्मी पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखाई देंगे।

End of Feed