Lahore 1947 में सनी देओल संग एक्टिंग भी करेंगे आमिर खान, फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए बनाया मास्टर प्लान

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 10, 2023, 08:26 AM IST

Lahore 1947 Movie: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) अपनी अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 (Lahore 1947) में नजर आने वाले हैं। फिल्म को आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाया जा रहा है, जिसको लेकर अब एक बड़ा अपडेट भी सामने आ गया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Lahore 1947 Movie: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है, जिसके बाद अब एक बार फिर बॉलीवुड पर सनी पाजी का जलवा लौट आया है। आमिर खान ने भी अब एक प्रोड्यूसर के नाते सनी देओल संग मूवी करने का फैसला कर लिया है। जिसकी आधिकारिक घोषणा भी की जा चुकी है। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस APK के बैनर तले फिल्म लाहौर 1947 बनने वाली है। जिसके लीड के तौर पर सनी देओल को कास्ट कर लिया गया है। फिल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्टर करने वाले हैं।

End of Feed