Kriti Sanon with Kabir Bahia: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन( Kriti Sanon) ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। जन्मदिन पर केक काटते हुए कृति ने तस्वीर भी साझा की। वहीं कृति के एक फैन ने उनपर कड़ी नजर बनाते हुए पार्टी की इन्साइड तस्वीरें निकाल दिखाई हैं। ये तस्वीरें कृति की छुट्टियों की लग रही है जिसमें वह अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही है। देखने में पता चल रहा है कि कृति ने अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती की।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कृति सेनन को अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया( Kabir Bahia) के साथ मायकोनोस के खूबसूरत ग्रीक आइलैंड पर छुट्टियां मनाते हुए देखा गया। रेडिट पर गॉसिपर्स ने कबीर के साथ एक पार्टी स्पॉट पर कृति की तस्वीरें साझा की है जिसमें कृति और कबीर साथ नजर आ रहे हैं। अटकलों को हवा देते हुए, कबीर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उसी स्थान से एक तस्वीर पोस्ट की, यहाँ तक कि उस स्थान को टैग भी किया - हालाँकि उन्होंने खुद कृति को टैग नहीं किया। ये तस्वीरें देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों साथ में ही छुट्टियाँ मनाने निकले हुए थे। हालांकि कृति और कबीर में से किसी ने भी अपने रिश्ते के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं।
बता दें कि इससे पहले दुबई में नए साल 2024 के जश्न के दौरान कृति, उनकी बहन नुपुर सनन, उनके बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन और कबीर बहिया की तस्वीरें वायरल हुई थीं। उन्हें एक साथ उत्सव का आनंद लेते देखा गया था, और उन्हें एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी के साथ भी देखा गया था। तस्वीरों ने कृति की निजी ज़िंदगी को लेकर चर्चा को और बढ़ा दिया, जिससे कबीर के साथ उनके रिश्ते के बारे में अटकलें लगाई जाने लगीं
