Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण धवन की मूवी में डांस का तड़का लगाएंगी कृति सेनन, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल

Kriti Sanon film: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में कृति सेनन की एंट्री हो गई है। एक्ट्रेस फिल्म में कैमियो करने वाली हैं।

Kriti Sanon film: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan), मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। फिल्म को लेकर हर दिन कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। इस बीच फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर एक अपडेट सामने आया है। सामने आई इस रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म में कृति सेनन की एंट्री हो गई है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: पोस्टपोन हुआ वरुण धवन की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह)

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai film

वरुण धवन की मूवी में डांस का तड़का लगाएंगी कृति सेनन (pic credit-instagram)

वरुण धवन की मूवी में डांस का तड़का लगाएंगी कृति सेनन (pic credit-instagram)

कृति सेनन की हुई एंट्री

वरुण धवन और कृति सेनन एक बार फिर साथ स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं, जो उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है। दोनों आखिरी बार फिल्म भेड़िया में साथ दिखे थे। अब वे डेविड धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में एक स्पेशल डांस नंबर में साथ नजर आएंगे। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, कृति सेनन फिल्म में कैमियो रोल में पोस्ट-क्रेडिट सीक्वेंस में दिखेंगी। दोनों ने हाल ही में एक हाई-एनर्जी डांस नंबर शूट किया है, जिसे फिल्म का सेलिब्रेटरी फिनाले बताया जा रहा है। यह शूट 16 अप्रैल को सांताक्रुज के एक रेस्टोरेंट ईव में हुआ था। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का गाना 'विवाह करवा दो जी' रिलीज किया है, जिसमें वरुण धवन और मृणाल ठाकुर नजर आ रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 22 मई को रिलीज होने वाली है। वरुण धवन आखिरी बार फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आए थे।

End of Feed