Koffee With Karan 8: करण जौहर के चैट शो पर दिखेगी Sunny-Bobby की जोड़ी, 18 सालों बाद मिलाया हाथ

Sunny-Bobby Deol in Koffee With Karan 8: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो शो 'कॉफी विथ करण 8' (Koffee With Karan 8) में लगभग 18 सालों के बाद सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल (Bobby Deol) मेहमान बनकर शिरकत करते दिखाई देंगे।

Sunny-Bobby Deol in Koffee With Karan 8: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) अपने अपकमिंग शो 'कॉफी विथ करण 8' (Koffee With Karan 8) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनके इस चैट शो पर बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई फेमस जोड़ियां शिरकत करेंगी। करण जौहर को एक बार फिर सेलेब्स के साथ मस्ती-मजाक करते हुए देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक करण जौहर के शो पर लगभग 18 सालों के बाद सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल (Bobby Deol) मेहमान बनकर शिरकत कर सकते हैं।

Karan Johar and Sunny-Bobby Deol

IndiaToday.in के मुताबिक सनी देओल और बोबी देओल ने करण जौहर के शो 'कॉफी विथ करण 8' के लिए अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। इस शो में दोनों भाइयों को एक-दूसरे की बॉन्डिंग के साथ-साथ देओल फैमिली के बारे में भी बात करते हुए देखा जाएगा। सनी और बॉबी के अलावा इस शो के लिए दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह और करीना कपूर-आलिया भट्ट ने भी शूटिंग कर ली है।

End of Feed