KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी 23 जनवरी 2023 के दिन अपने बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ 7 फेरे ले रही है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल (KL Rahul) लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद इन्होंने शादी करने का फैसला लिया है। अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) को सुनील शेट्टी के दोस्तों ने बचपन से बड़े होते देखा है, जिस कारण वो इस मौके पर काफी भावुक हो उठे हैं। बॉलीवुड के बाबा संजय दत्त भी ऐसे ही लोगों में से एक हैं, जिन्होंने अथिया को अपनी गोद में खिलाया है। संजय दत्त ने कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट करते हुए अथिया शेट्टी और केएल राहुल को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: अथिया शेट्टी को दुल्हन के रूप में देख भावुक हुए संजू बाबा, बोले 'मेरी तरफ से दोनों को...'
संजय दत्त (Sanjay Dutt) बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी के बहुत अच्छे दोस्त हैं। संजय दत्त ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है, 'अन्ना सुनील शेट्टी तुम्हें इस दिन की बहुत-बहुत बधाई। अथिया को केएल की दुल्हन बनते देखना एक सुखद पल है, जिसे तुम महसूस कर पा रहे हो। मैं राहुल और अथिया के उज्जव भविष्य की कामना करता हूं।'
Many many congratulations to Anna @SunielVShetty to witness this amazing feeling to see@theathiyashetty tie the kn… t.co/0q4IQfdhrR
— ANI (@ANI) Jan 23, 2023
संजय दत्त से पहले अजय देवगन ने दी सुनील शेट्टी को बधाई
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त से पहले अजय देवगन (Ajay Devgn) भी सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) को बेटी की शादी की बधाई दे चुके हैं। अजय देवगन और सुनील शेट्टी ने एक ही वक्त पर करियर शुरू किया था और पक्के दोस्त बन गए। दोनों की ये दोस्ती सालों से चली आ रही है। सुनील शेट्टी और संजय दत्त भी सालों से पक्के दोस्त हैं। इन्होंने साथ में कई फिल्में की हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट भी रही हैं। फिल्मों में काम करते-करते ये पारिवारिक दोस्त बन गए। ऐसे में जब अथिया शेट्टी की शादी हो रही है तो संजय खुद को रोक नहीं पाए और प्यारा सा ट्वीट कर डाला।
