Kl Rahul and Athiya Shetty Wedding: शादी के बाद केएल राहुल और अथिया आएंगे मीडिया के सामने, सुनील शेट्टी ने कहा- कल बच्चों को लेकर...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 22, 2023, 06:44 PM IST

kl Rahul and Athiya Shetty Wedding: केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी चर्चा में छाया हुई है। कपल की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सुनील शेट्टी ने बताया कि कल दोनों मीडिया के सामने आएंगे। मैं अपने परिवार के साथ आप सबसे मिलूंगा। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

kl Rahul and Athiya Shetty Wedding: केएल राहुल और अथिया शेट्टी लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों कल यानी 23 जनवरी 2023 को शादी के सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला फॉर्महाउस पर होगी। केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। शादी से पहले एक्टर सुनील शेट्टी ने मीडिया से बातचीत करते हुए शादी की डेट कंफर्म कर दी है। सुनील शेट्टी ने कहा कि आप लोगों को तस्वीरें मिल जाएगी। मैं आप सभी के प्यार के लिए दिल से शुक्रिया करना चाहता हूं। कल मेरे दोनों बच्चें मीडिया के सामने आएंगे। एक्टर का फॉर्महाउस गेस्ट के स्वागत के लिए सज चुका है। वीडियो में सुनील शेट्टी अपनी कार से उतरते हैं और मीडिया से बातचीत करते हैं।

kl rahul and athiya shetty (4)

kl rahul and athiya shetty (credit pic: instagram)

एक्टर ने कहा, आ रहे हैं हम लोग, कल उनको लेकर आता हूं, बच्चों को। एक्टर ने अपने दिल पर हाथ रखते हुए कहा कि आप लोगों ने जिस तरह से प्यार दिखाया है, उसके लिए बहुत- बहुत शुक्रिया। पैपराजी ने कपल को शादी के लिए ढेर सारी बधाइयां दी। उन्होंने कहा कि मैं अपनी पत्नी मना शेट्टी, बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल के साथ आएंगे।

End of Feed