Kick 2: साजिद नाडियाडवाला ने 'सिकंदर' के सेट से की Salman Khan स्टारर की बड़ी घोषणा, मस्कुलर बॉडी चमकाते दिखे भाईजान

Salman Khan's Kick 2 Announced: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) के सेट अब निर्माताओं ने 'किक 2' (Kick 2) की बड़ी घोषणा कर दी है। 'सिकंदर' की शूटिंग को पूरा करने के बाद अब मेकर्स जल्द ही 'किक 2' पर काम शुरू करेंगे।

Salman Khan's Kick 2 Announced: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फैन फॉलोइंग में हर गुजरते दिन बढ़ोतरी हो रही है। 'टाइगर 3' की सफलता के बाद भाईजान ने अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस मूवी को शूटिंग जोरों-शोरों से की जा रही है। फिल्म में सलमान खान को अब तक ना देखे जाने वाले अवतार में देखा जाएगा। 'सिकंदर' के शूटिंग सेट से अब निर्माता साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) ने भाईजान के नए प्रोजेक्ट यानी 'किक 2' (Kick 2) की धांसू अनाउंसमेंट कर दी है।

Salman Khan

साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने सोशल मीडिया पर सलमान खान की जबरदस्त फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ निर्माता ने सलमान खान की 'किक 2' की घोषणा भी कर दी है। उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, 'यह एक शानदार 'किक 2' का फोटो शूट था सिकंदर...!!! ग्रैंड साजिद नाडियाडवाला की ओर से।'

End of Feed