पैपराजी ने Kiara से पूछा Sidharth संग कैसी चल रही है मैरिज लाइफ? एक्ट्रेस का रिएक्शन देख हैरान रह गए यूजर्स

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 19, 2023, 08:52 PM IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। एक्ट्रेस से पैपराजी ने उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा कि आपकी सिद्धार्थ मल्होत्रा संग मैरिज लाइफ कैसी चल रही है?

बॉलीवुड के पॉवर कपल्स सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने फरवरी महीने में शादी की थी। कपल की शादी को एक महीने से ज्यादा का समय बित गया है। दोनों अपनी मेरिड लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं। सिद्धार्थ और कियारा अपनी अपकमिंग शूटिंग में काफी बिजी हैं। कियारा हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर कैजुअल आउटफिट में नजर आईं। कियारा ने ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप और ब्लैक जींस पहनी थीं। एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को कई पोज दिए। इस दौरान एक्ट्रेस से पैपराजी ने पूछा कि आपकी सिद्धार्थ के साथ शादी कैसी चल रही हैं। एक्ट्रेस इस सवाल को सुनकर शर्म से लाल हो गईं। एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है।

SID KIARA (10)

Sidharth and Kiara (credit pic: instagram)

वीडियो में एक्ट्रेस से पैपराजी ने पूछा कि आप इतने दिन बाद आज दिखे हो। आपकी और सिद्धार्थ की शादी कैसी चल रही हैं। एक्ट्रेस इस सवाल को सुनकर मुस्कुराने लगती हैं और फिर कहती हैं सब सही चल रहा है। एक्ट्रेस के वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं।

End of Feed