वेदांग रैना को डेट कर रही हैं खुशी कपूर? दुनिया के सामने कही ये बात

Khushi Kapoor and Vedang Raina Dating: बॉलावुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर इन दिनों चर्चा में हैं। खबर ये हैं कि वो आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा के एक्टर वेदांग रैना को डेट कर रही हैं। इस बीच खुशी कपूर ने इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और दुनिया को सच्चाई से अवगत कराया है।

Khushi Kapoor and Vedang Raina Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। खूबसूरती और बोल्डनेस के मामले में खुशी कपूर अपनी बहन जाह्नवी कपूर को भी टक्कर देती हैं। बता दें कि खुशी कपूर ने ओटीटी वर्ल्ड में फिल्म द आर्चीज से एंट्री की थी। अब वो फिल्म 'लवयापा' से बॉलीवुड में धमाल मचाएंगी। खुशी कपूर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। खबर है कि खुशी कपूर, जिगरा फेम वेदांग रैना को डेट कर रही हैं। इस बात पर अब एक्ट्रेस ने खुद चुप्पी तोड़ दी है।

hhh

खुशी कपूर ने कही ये बात

हाल ही में श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर ने कनेक्ट सिने के साथ रैपिड-फायर राउंड खेला था। इस दौरान उनसे कई सवाल पूछे गए, जिसका जवाब उन्होंने बखूबी दिया। खुशी से पूछा गया कि क्या किसी पिछले प्रपोजल ने उनपर क्या प्रभाव छोड़ा है। इसपर खुशी ने कहा कि उन्हें किसी ने प्रपोज ही नहीं किया। अब इस चीज को लोग वेदांग रैना से जोड़ रहे हैं। लोगों का ये मानना है कि अबतक वेदांग और खुशी का रिश्ता कंफर्म नहीं हुआ है। बता दें कि खुशी कपूर और वेदांग रैना साथ में फिल्म द आर्चीज में नजर आए थे।

End of Feed