Sanjay Dutt-Madhuri Dixit के रिश्ते पर सुभाष घई ने खींची टांग, दंग रह गए संजू बाबा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 5, 2023, 11:30 AM IST

Khalnayak Premier: बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म खलनायक (Khalnayak) को 30 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर खलनायक की कास्ट एक साथ नजर आई है। केवल माधुरी दीक्षित ही इसमें शामिल नहीं हुई, हालांकि फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई ने संजय दत्त और माधुरी के रिश्ते को लेकर बात की है।

Sanjay Dutt and Madhuri Dixit Relationship: संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की आइकॉनिक फिल्म खलनायक (Khalnayak) को 30 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर खलनायक की कास्ट एक साथ नजर आई है। केवल माधुरी दीक्षित ही इसमें शामिल नहीं हुई, हालांकि फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई ने संजय दत्त और माधुरी के रिश्ते को लेकर बात की है। खलनायक के 30 साल पूरे होने की खुशी में एक स्क्रीनिंग आयोजित की गई है, जिसमें जैकी श्रॉल, संजय दत्ता, अलका याग्निक और सुभाष घई भी नजर आए हैं। खलनायक फिल्म के बाद से ही संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के बीच रिलेशनशिप की अफवाहें सामने आई थीं। अब सुभाष घई ने दोनों के रिश्ते को लेकर मजाक किया है, वह मस्ती के मूड में संजय दत्त की टांग खींचते नजर आए हैं। संजय दत्त भी सुभाष घई की बात पर हंसते नजर आ रहे हैं। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed