कैटरीना कैफ ने बर्थडे खत्म होने से पहले दी सलमान खान को बधाई, इंस्टाग्राम पर लिखा 'भगवान करे इस साल...'

Katrina B'day Wish for Salman: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान 27 दिसम्बर 2024 को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। बर्थडे के मौके पर सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ ने उन्हें बधाई दी है। कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम के जरिए भाईजान के लिए दुआएं भेजी हैं। कैटरीना कैफ का पोस्ट इंस्टाग्राम पर लगातार वायरल हो रहा है।

Katrina B'day Wish for Salman: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज 59 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर सलमान खान को देश और दुनिया से बधाई भरे संदेश आ रहे हैं। भाईजान का बर्थडे उनके फैंस के लिए एक उत्सव जैसा होता है लेकिन क्या आप जानते हैं ये उत्सव तब तक पूरा नहीं होता है, तब तक कैटरीना कैफ का बधाई संदेश भाईजान के नाम नहीं आ जाता है। सुबह से ही फैंस कैटरीना कैफ के बधाई संदेश का इंतजार कर रहे थे जो आखिरकार आ ही गया है। 27 दिसम्बर 2024 खत्म होने से पहले कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया के जरिए भाईजान को जन्मदिन की बधाई दे दी है, जिसे देखकर सलमान खान के फैंस का दिल गदगद हो गया है।

Katrina wishing B'day to Salman Khan

Katrina wishing B'day to Salman Khan

कैटरीना कैफ ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें भाईजान की तस्वीर है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैटरीना कैफ ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे सलमान खान। मैं दुआ करती हूं कि इस साल आपके पास सारी खूबसूरत चीजें हो और वो हमेशा आपके साथ ही रहें।'

End of Feed