Katrina Kaif ने ससुराल में मनाई दिवाली, साड़ी पहनकर पति विक्की कौशल की बाहों में बाहें डाल खिंचवाई तस्वीरें

Katrina Kaif Diwali Celebration: 1 नवंबर को कैटरीना ने अपने पति, अभिनेता विक्की कौशल ( Vicky Kaushal) के साथ दिवाली मनाने की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। कैटरीना ने दिवाली की तस्वीरें दिखाकर बताया है कि वो कैसे ससुराल में रहती हैं ।

Katrina Kaif Diwali Celebration: पिछले दो दिनों से पूरे भारत में दिवाली की धूम मची हुई है। बॉलीवुड स्टार्स भी दिवाली के इस रंग में रंगे हुए हैं। हर किसी ने अपने अंदाज में दिवाली मनाई और फैंस के साथ इसकी झलक भी साझा की। अभिनेत्री कैटरीना कैफ ( Katrina Kaif) ने भी अपने ससुराल में दिवाली मनाई जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ साझा की है। कैटरीना ने दिवाली की तस्वीरें दिखाकर बताया है कि वो कैसे ससुराल में रहती हैं ।

Katrina Kaif Diwali Celebration

1 नवंबर को कैटरीना ने अपने पति, अभिनेता विक्की कौशल ( Vicky Kaushal) के साथ दिवाली मनाने की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। कैटरीना ने पेस्टल ग्रीन कॉर्सेट फ्लोरल ब्लाउज़ पहना था और पीच शीयर एलिगेंट साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपना मेकअप हल्का रखा और अपने बालों को खुला छोड़ दिया, जिससे उनका चेहरा फ्रेम हो रहा था। कैफ ने इसे स्टेटमेंट झुमकों के साथ पेयर किया और फैंस यह देखकर हैरान रह गए कि उन्होंने भारतीय संस्कृति को कितनी अच्छी तरह अपनाया है।

End of Feed