प्रेग्नेंट कैटरीना कैफ सासु मां संग पहुंची साईं बाबा के मंदिर!! वीडियो देख फैंस बोले 'जल्द खुशखबरी...'

Katrina Kaif at Shirdi Sai Mandir: बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) सोमवार के दिन अपनी सासु मां संग शिरणी के साईं मंदिर माथा टेकने के लिए पहुंचीं। कैटरीना कैफ की ताजा वीडियो सामने आते ही फैंस ने एक बार फिर से उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। फैंस का कहना है कि कैटरीना जल्द मां बनने वाली हैं, जिस कारण वो सासु मां संग साई बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंची हैं।

Katrina Kaif at Shirdi Sai Mandir: बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) शादी के बाद से ही विक्की कौशल के परिवार का खास ख्याल रख रही हैं। कैटरीना कैफ जिस तरह से अपने सास-ससुर से जुड़ी चीजों को ध्यान में रखती हैं और उनकी खुशियों को पूरा करने के लिए हर दम तैयार रहती हैं, वो देख फैंस उन्हें "परफेक्ट बहू" का टैग बहुत पहले दे चुके हैं। कैटरीना कैफ सोमवार के दिन अपनी सासु मां संग शिरणी पहुंची, जहां दोनों ने साईं बाबा के दर्शन किए। कैटरीना कैफ (Katrina Kaif Pregnent) की ये तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस कौशल परिवार की बहू की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आप कैटरीना कैफ और उनकी सासु मां की फोटोज नीचे देख सकते हैं...

Katrina Kaif

फिर उठीं कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की अफवाहें

अदाकारा कैटरीना कैफ की शिरणी की वीडियोज-फोटोज सामने आते ही फिर से फैंस के बीच प्रेग्नेंसी की बातें तेज हो गई हैं। कैटरीना कैफ ने लम्बे समय से एक्टिंग से ब्रेक ले रखा है और सोमवार के दिन वो सासु मां संग शिरणी पहुंची, जिस कारण फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वो जल्द मां बनने वाली हैं। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को लम्बा समय हो चुका है और उनके साथ के सभी कपल फैमिली बढ़ा चुके हैं। रणबीर-आलिया, वरुण-नताशा और रणवीर-दीपिका के बाद अब फैंस कैटरीना-विक्की को मां-बाप के रूप में देखना चाहते हैं।

End of Feed