Kabir Khan संग फिर से काम करेंगी Katrina Kaif, जल्द होगा नया प्रोजेक्ट का ऐलान!

बॉलीवुड डायरेक्टर कबीर खान की हाल ही में फिल्म चंदू चैंपियन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में एक्टर कार्तिक आर्यन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। निर्देशक से पूछा गया कि आप फिर से सलमान खान के साथ काम कर रहे हैं। कबीर ने कहा नहीं, मैं अभी उनके साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रहा हूं। लेकिन कैटरीना के साथ जरूर करूंगा काम।

कबीर खान (Kabir Khan) बॉलीवुड के पॉपुलर निर्माता-निर्देशक में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी हैं। कबीर खान की हाल ही में फिल्म कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म चंदू चैंपियन रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। रिपोर्ट् के अनुसार, कबीर चौथी बार सलमान खान के साथ बबर शेर में नजर आने वाले हैं। लेकिन फिल्म मेकर ने इन खबरों को अफवाह बताया है। कबीर ने कहा कि उनकी इस मामले में सलमान के साथ कोई बात नहीं हुई। लेकिन मैं कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ जरूर काम करूंगा।

End of Feed