Kareena Kapoor को पसंद आई '12th Fail', विक्रांत मैसी की जमकर तारीफ

Kareena Kapoor Khan Review's 12th Fail: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बोल्ड और खूबसूरत अदाकाराओं में से एक करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और मेधा शंकर (Medha Shankr) स्टारर '12वीं फेल' (12th Fail) देख ली है। बेबो ने '12वीं फेल' की पूरी टीम को लीजेंड बताया है।

Kareena Kapoor Praise 12th Fail: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक विधू विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) ने फिल्म '12वीं फेल' (12th Fail) का निर्देशन किया था। इस फिल्म में विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और मेधा शंकर (Medha Shankr) ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस के साथ-साथ '12वीं फेल' की तारीफ बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने भी की है। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड की बेबो उर्फ करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का नाम भी जुड़ गया था। देर से ही सही लेकिन करीना कपूर ने '12वें फेल' देखने के बाद फिल्म की तारीफ की है।

Kareena Kapoor on 12th Fail

करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर '12वीं फेल' देखने के बाद रिएक्शन दिया। उन्होंने फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू को दिग्गज बताया। करीना कपूर खान ने लिखा, '12वीं फेल। विधु विनोद चोपड़ा, विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, अनंत वी जोशी, अंशुमान पुष्कर और पूरी कास्ट और क्रू लेजेंड्स हैं।' फैन्स को करीना कपूर का तारीफ करने का अंदाज पसंद आया है।

End of Feed