अयोध्या नगरी पहुंचते ही स्टारडम भूलीं Kangana Ranaut, भक्ति में लीन हनुमान गढ़ी मंदिर में लगाई झाड़ू

Kangana Ranaut Sweeps At Hanuman Gadhi Temple: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंची हैं। उन्होंने इस खास मौके पर हनुमान गढ़ी मंदिर में झाड़ू भी लगाई, जिससे जुड़ा एक्ट्रेस का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Kangana Ranaut Sweeps At Hanuman Gadhi Temple: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी खूब जाती हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग मूवी 'इमरजेंसी' की तैयारी में लगी हुई हैं। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हाल ही में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए अयोध्या नगरी पहुंची हैं। उन्होंने वहां पहुंचकर न केवल महायज्ञ में हिस्सा लिया, बल्कि भक्ति में भी लीन नजर आईं। खास बात तो यह है कि कंगना रनौत ने अयोध्या नगरी में मौजूद हनुमान गढ़ी में झाड़ू भी लगाई। इससे जुड़ा उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

End of Feed