'हैसियत बढ़ती है तो दुश्मनी...' Ranveer Singh को लेकर ये क्या बोल गई Kangana Ranaut?

Kangana Ranaut Video: फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कंगना रनौत ने रणवीर सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। कंगना ने कहा है कि जैसे आपकी हैसियत बढ़ती है तो दुश्मनी भी बढ़ने लगती है।

Kangana Ranaut Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आने वाली हैं। आज ही इस मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए है। इस बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में कंगना रनौत ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को लेकर बड़ी बात कह दी है। (ये भी पढ़ें-Bharat Bhhagya Viddhaata: रोंगटे खड़े कर देगा कंगना की मूवी का ट्रेलर, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज)

kangana ranaut video

कंगना रनौत ने कही ये बात (pic credit-instagram)

कंगना रनौत ने कही ये बात

कंगना रनौत ने हाल ही में रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहे डॉन 3 विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अपनी नई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कंगना से इस मामले को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि कोई भी बड़ा स्टार बिना दुश्मन बनाए नहीं बन सकता। कंगना ने कहा कि रणवीर सिंह को बैठकर सोचना चाहिए कि वह कितने बड़े स्टार बन चुके हैं, तभी उनके विरोधी भी पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के साथ कई चुनौतियां और मुश्किलें भी आती हैं, इसलिए हर रास्ता हमेशा आसान नहीं होता। कंगना ने हंसते हुए कहा कि उन्होंने भी अपने करियर में कई मुश्किलों का सामना किया है। उन्होंने कहा कि आज वह अपने जीवन में अच्छी स्थिति में हैं, इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाता है।

End of Feed