'12th Fail' हिट होते ही Kangana Ranaut ने की Vikrant Massey की तारीफ, कभी कहा था 'कॉकरोच...'

Kangana Ranaut Praise Vikrant Massey for 12th fail: बॉलीवुड एक्टर विकरण मैसी स्टारर '12वीं फेल' के सुपरहिट होते ही हरकोई इसकी तारीफ कर रहा है। ऐसे में अब कंगना रनौत ने भी '12वीं फेल' देखने के बाद विक्रांत मैसी की सराहना की है और उनकी तुलना दिवंगत अभिनेता इरफान खान से कर रही हैं।

Kangana Ranaut Praise Vikrant Massey: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर अपने बयानों के लिए जानी-जाती हैं। एक्ट्रेस अक्सर बॉलीवुड ने निर्माताओं और एक्टर्स पर तंज कसती नजर आती हैं। इस बार कंगना रनौत के सुर थोड़े बदले नजर आ रहे हैं। 'तेजस' एक्ट्रेस ने विधू विनोद चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म '12वीं फेल' (12th Fail) देखने के बाद लीड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की खूब तारीफ की है। इतना ही नहीं कंगना रनौत विक्रांत मैसी की तुलना दिवंगत अभिनेता इरफान खान से कर रही हैं। एक समय ऐसा भी था जब कंगना रनौत ने विक्रांत मैसी को 'कॉकरोच' कहा था।

Vikrant Massey and Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म '12वीं फेल' में विक्रांत मैसी की सराहना की। उन्होंने लिखा, 'बहुत अच्छी फिल्म है। हिंदी माध्यम से होने के कारण मैं खुद गांव से हूं और एक जनरल कास्ट होने के नाते मैंने भी बिना आरक्षण के मैंने भी एंट्री टेस्ट दिया था। मैं पूरी फिल्म देखते हुए खूब रोई हूं।' एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'विधू सर ने एक बार फिर मेरा दिल जीत लिया है। विक्रांत मैसी अमेजिंग हैं!! आने वाले दिनों में वो इरफान खान साहब को पीछे छोड़ सकते हैं...तुम्हारे टैलेंट को सलाम।'

End of Feed