Kangana Ranaut को लगे 'थप्पड़' पर बॉलीवुड ने सिल लिए होठ, ताना मारते हुए क्वीन बोलीं, 'या तो तुम लोग जश्न मना...'

बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत के ऊपर बीती शाम चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ की महिला ऑफिसर ने हमला किया था। कंगना रनौत पर हमले का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिस पर लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। कंगना रनौत ने इस हमले पर बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं और इंडस्ट्री पर निशाना साधा है।

बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत किसी न किसी वजह से लगातार खबरों में बनी रहती हैं। अदाकारा कंगना रनौत के ऊपर बीती शाम चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हमला हुआ। सीआईएसएफ की एक ऑफिसर ने कंगना रनौत को थप्पड़ मारा, जिसके बाद से ही उनके फैंस आगबबूला नजर आ रहे हैं। कंगना रनौत पर अचानक हुए हमले पर अब तक बॉलीवुड की तरफ से प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिस कारण लोग काफी हैरान हैं। सालों से इंडस्ट्री में काम कर रही कंगना रनौत के साथ इंडस्ट्री का एक भी इंसान नहीं खड़ा है, जिस कारण लोग थोड़े नाराज भी हैं। लोगों के साथ-साथ अदाकारा कंगना रनौत भी इस कारण थोड़ी दुखी हैं और उन्होंने अपनी बात एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रखी है। अदाकारा कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड पर निशाना साधा है।

Kanaga Hits at Bollywood

अदाकारा कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, 'डियर बॉलीवुड इंडस्ट्री, या तो आप सभी सेलीब्रेट कर रहे हैं या फिर आप लोग मेरे ऊपर हुए हमले पर एकदम चुप हैं। याद रखिए अगर कल आप देश की सड़कों पर घूम रहे हैं या फिर दुनिया के किसी देश में घूम रहे हैं और अगर कोई इजराइली व्यक्ति आकर आप पर हमला कर दे या आपके बच्चे पर हमला कर दे क्योंकि आपने दुनिया की आंखें राफाह पर लाने की कोशिश की थीं, तो मैं आपके साथ खड़ी होऊंगी और फ्रीस्पीच के लिए लड़ाई लड़ूंगी। अगर किसी दिन आप सोचेंगे कि मैं यहां क्यों हूं तो मैं सोचूंगी कि आप मेरे जैसे नहीं हैं।'

End of Feed