CJP पर फूटा Kangana Ranaut का गुस्सा, कह दी बड़ी बात

Kangana Ranaut on CJP Protest: जंतर-मंतर से शुरू हुए CJP प्रदर्शन पर कई सितारों ने प्रतिक्रिया दी है। इसी बीच बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत का बयान सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी।

Kangana Ranaut on CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ CJP का प्रदर्शन उस समय उग्र हो गया, जब प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर बढ़ने की कोशिश की। रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को हल्की चोटें भी आईं। पूरे घटनाक्रम के चलते इलाके में तनाव का माहौल बना रहा और काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति देखने को मिली। बता दें कि CJP प्रोटेस्ट को लेकर बॉलीवुड और टीवी स्टार्स अपनी राय दे रहे है। इस बीच एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कुछ ऐसा कह दिया है कि लोग दंग रह गए हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-CJP के खिलाफ बोलना रैपर Santy Sharma को पड़ा भारी? यूट्यूब अकाउंट हुआ डिलीट)

kangana ranaut video

कंगना रनौत का फूटा गुस्सा (pic credit-twitter)

कंगना रनौत का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने प्रदर्शनकारियों की मांगों पर प्रतिक्रिया दी। कंगना रनौत ने ANI से बातचीत में कहा, 'सरकार पर दबाव बनाकर यह तय नहीं किया जा सकता कि किस मंत्री को हटाया जाए और किसे रखा जाए। यह तरीका बिल्कुल सही नहीं है।' उन्होंने प्रदर्शनकारियों को सलाह देते हुए कहा कि अगर उन्हें अपनी बात पर इतना भरोसा है, तो उन्हें खुद राजनीति में आना चाहिए और चुनाव लड़ना चाहिए। कंगना ने कहा कि जनता द्वारा चुनी गई सरकार को यह अधिकार है कि वह तय करे कि सरकार कैसे चलानी है। कंगना रनौत के इस बयान पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

End of Feed