Emergency Release Date Postponed: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। सिर्फ यही नहीं इस बार उन्होंने राजनीति में कदम रखकर अपना पहला चुनाव लड़ रही हैं। एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं, जिसके लिए वह प्रचार में लगी हुईं हैं। इसी के साथ सभी उनकी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज पर आँखें गड़ाए बैठे हैं, ऐसे में कुछ ही देर पहले एक्ट्रेस ने फिल्म को लेकर एक चौंका देने वाला अपडेट दिया है। उन्होंने बताया की फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर टल गई है।
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म इमरजेंसी (Emergency) 2024 जून 12 को रिलीज होने वाली थी, जिसके लिए फैंस और दर्शक काफी ज्यादा उत्सुक थे। ऐसे में एक्ट्रेस ने फैंस को बुरी खबर देते हुए बताया है की फिल्म अब समय से रिलीज नहीं हो पाएगी। पोस्ट कर एक्ट्रेस की टीम ने लिखा की हमारे दिल हमारी रानी के लिए प्यार से भर गए हैं, कंगना रनौत। चूंकि वह राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य और देश की सेवा करने की अपनी निष्ठा को प्राथमिकता देती है।
कहा जा रहा है की इसकी वजह लोखसभा चुनाव है जिसका नतीजा उसी दिन आना है। ऐसे में राजनीति के बज होने के करण फिल्म की कमाई पर प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए हमारी मोस्ट अवेटेड फिल्म इमरजेंसी की रिलीज की तारीख को स्थगित कर दिया गया है। हम आपको जल्द ही एक नई रिलीज़ तारीख के साथ अपडेट करने का वादा करते हैं। आपके हमेशा समर्थन के लिए धन्यवाद।" बात दें की फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से देश में लगाए गए आपातकाल पर आधारित है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
