काजोल ने बेटी न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू पर तोड़ी चुप्पा, कहा- 'अभी तक उसने तय कर लिया...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 9, 2025, 08:52 AM IST

Kajol on Nysa Devgan Bollywood Debut: एक्ट्रेस काजोल (Kajol) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। न्यासा देवगन की मां काजोल ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में न्यासा देवगन के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर खुलासा किया है।

Kajol On Daughter Nysa Devgn Bollywood Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। कभी काजोल का कोई वीडियो वायरल हो जाता है, तो कभी एक्ट्रेस के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगती है। लेकिन इस बार काजोल अपनी बेटी न्यासा देवगन को लेकर सुर्खियों में हैं। काजोल ने अभी हाल में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी न्यासा देवगन के बॉलीवुड डेब्यू के सवाल पर जवाब दिया है। जिसके बाद से काजोल और उनकी बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) सोशल मीडिया पर छा गई हैं। तो चलिए जानते हैं काजोल ने बेटी के डेब्यू के सवाल पर क्या जवाब दिया है।

Kajol on Nysa devgan Bollywood Debut

बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं न्यासा देवगन?

एक्ट्रेस काजोल और एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की बेटी न्यासा देवगन के बॉलीवुड डेब्यू का फैंस को काफी समय से इंतजार है। लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई अपडेट नहीं आया था, इसी बीच न्यासा देवगन की मां काजोल ने पिंकविला के साथ एक खास बातचीत में उनके डेब्यू के सवाल पर जवाब दिया है। काजोल ने कहा कि 'मुझे लगता है कि न्यासा देवगन ने अभी तक यह तय कर लिया है कि वह फिल्मों में नहीं आना चाहती, कम से कम अभी तो नहीं। मैं उस पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं बनाना चाहती हूं।' काजोल के इस जवाब के बाद न्यासा देवगन के बॉलीवुड डेब्यू पर विराम लग गया है।

End of Feed