Jigra Twitter Review: खाली पड़े हैं सिनेमा हॉल्स, आलिया भट्ट स्टारर को देखने का लोगों के बीच नहीं है क्रेज

Alia Bhatt's Jigra Twitter Review: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस आलिया भट्ट की नई मूवी 'जिगरा' आज यानी 11 अक्टूबर के दिन दुनिया भर में रिलीज कर दी गई है। ट्विटर पर लोगों के मैसेज देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि फिल्म को देखने के लिए ऑडियंस सिनेमाघरों का रुख नहीं कर रही है।

Jigra Twitter Review: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'जिगरा' (Jigra) को 11 अक्टूबर यानी राम नवमीं के दिन मेकर्स ने सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया है। 'जिगरा' मूवी के गाने बीते कई दिनों से ट्रेंड में थे। फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। ऐसा लग रहा था कि अलिया भट्ट स्टारर के शोज हाउसफुल जाएंगे। मगर एक्स अकाउंट पर लोगों द्वारा शेयर की जानकारी ने अब निर्माताओं ने होश उड़ा दिए हैं। बताया जा रहा है कि 'जिगरा' को लेकर लोगों के अंदर ज्यादा क्रेज देखने को नहीं मिल रहा है। फिल्म के सुबह के ज्यादातर शोज खाली जा रहे हैं।

Alia Bhatt Starrer Jigra

आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' को जो लोग चुके हैं वो मिले-जुले रिव्यू दे रहे हैं। फिल्म के सुबह शोज कैंसिल किए जा रहे हैं। एक यूजर ने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'ऑडियंस कम होने के कारण आज पूरे भारत में 'जिगरा' के ज्यादातर शोज को कैंसिल किया जा रहा है। आलिया भट्ट और करण जौहर इस समय चिंता में हैं। आलिया की पीआर टीम उनकी तारीफ करने और फर्स्ट डे के कलेक्शन को दिखाने के लिए कुछ ट्विटर पोर्टल्स से बात कर रही है।' वहीं दूसरी यूजर ने लिखा, 'पीवीआर आईनोक्स पर जिगरा का पहले दिन का पहला शो कैंसिल कर दिया गया है।'

End of Feed