Jaya Bachchan Mother Admit In Hospital: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जया बच्चन अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने व्यवहार को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों जया बच्चन फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी हाथ आजमा रही हैं। लेकिन हाल ही में वह अपनी मम्मी इंदिरा भादुड़ी के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, जया बच्चन (Jaya Bachchan) की मम्मी इंदिरा भादुड़ी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसकी वजह से उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: The Archies की स्क्रीनिंग पर चढ़ा जया बच्चन का पारा, सरेआम पैपराजियों को लगा दिया फटकार
जया बच्चन (Jaya Bachchan) की मम्मी इंदिरा भादुड़ी की उम्र इस वक्त करीब 93 वर्ष है। बताया जा रहा है कि उन्हें हृदय संबंधी परेशानी हुई है, जिसके बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जल्द ही उनकी पेसमेकर सर्जरी भी की जाएगी। बता दें कि मरीज की पेसमेकर सर्जरी ब्रैडीकार्डिया की स्थिति में की जाती है, जिसमें इंसान का हृदय बहुत धीमी गति से धड़कता है या फिर रुक-रुककर धड़कता है। इस स्थिति में बेहोशी जैसे लक्षण नजर आते हैं।
बता दें कि जया बच्चन (Jaya Bachchan) को बीती रात उनके नाति अगस्त्य नंदा की डेब्यू मूवी 'द आर्चीज' की स्क्रीनिंग पर देखा गया था। जया बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ 'द आर्चीज' का हिस्सा बनी थीं। हैरत की बात तो यह है कि वहां भी उन्होंने पैपराजियों को फटकार लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उनके करियर की बात करें तो जया को आखिरी बार 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
