Jawan Song Direct by SRK: बॉलीवुड किंग खान शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जवान का प्रीव्यू आने के बाद से ही फैंस फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एटली कुमार निर्देशित जवान फिल्म को लेकर जनता के बीच खासा बज बना हुआ है। वहीं फिल्म को लेकर हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। खास सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फ़िल्म के लिए शाहरुख खान ने एक गाने को खुद कोरियोग्राफ किया है।
जवान के प्रीव्यू में एक वीडियो दिखाया गया है जिसमें शाहरुख खान मेट्रो में डांस करते नजर रहे हैं। जिसमें बैकग्राउंड गाना "बेक़रार करके हमें यूँ न जाइए" बज रहा है। इस गाने पर किंग खान थिरकते नजर आ रहे हैं। यह क्लिप फैंस को काफी पसंद आई थी। खबर सामने आ रही है कि किंग खान को अपनी फ़िल्म के लिए यह आइडिया उन्हें खुद आया था। जिसके बाद मेकर्स ने पुराने सीन को बदलते हुए शाहरुख खान का यह आइडिया लिया। साथ ही इस गाने की कोरियोग्राफी भी एक्टर ने खुद की है। अब यह देखना दिलचस्प है कि शाहरुख़ खान अपने डांस से कितना कमाल दिखाने वाले हैं।
आपको बता दें फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा ( Nayanthara), विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, योगी बाबू और प्रियामणि जैसे स्टार्स लीड रोल में नजर आएंगे। पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए फ़िल्म जवान के प्रिव्यू को 24 घंटे में 112 मिलियन व्यूज मिले थे। इसने इंडस्ट्री में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।
