जावेद अख्तर ने पाकिस्तान के खिलाफ दिए बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोले- यहां नहीं डरते तो वहां क्या...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 25, 2023, 01:45 PM IST

जावेद अख्तर (Javed Akhtaar) ने हाल ही में पाकिस्तान में मुंबई हमले का मुद्दा उठाया है। जावेद ने लाहौर के समारोह में बताया कि भारतीय पाकिस्तान के बारे में क्या सोचते हैं। उनका ये बयान चर्चा में छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

गीतकार- लिरिसिस्ट जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने जबसे पाकिस्तान के खिलाफ बयान दिया है, तबसे ही वो सुर्खियों में हैं। जावेद ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने इस बयान पर बात की। उन्होंने कहा कि ये बहुत ही बड़ी और शर्मनाक बात है। मुझे नहीं लगता है कि अब दोबारा पाकिस्तान जाने का मौका मिलेगा। जावदे से जब पूछा गया कि क्या आपको डर लगता है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जब यहां नहीं डरते तो वहां क्या डरेंगे। दरअसल लाहौर में फैज अहमद फैज के सम्मान में एक समारोह रखा गया था। इस समारोह में जावेदे अख्तर ने भी भाग लिया था।

javed akhtar

Javed Akhtar (credit pic: instagram)

जावेद ने इस समारोह में कहा कि भारतीय सोचते हैं कि सभी पाकिस्तानी आतंकवादी है। उन्होंने आंतक के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि आज भी मुंबई हमला में 26|11 के आतंकी खुलेआम घूम रहे हैं। गीतकार के इस बयान की पाकिस्तान में जमकर आलोचना हो रही है। वहीं, भारत में लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

End of Feed