बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की हाल ही में फिल्म उलझ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में जाह्नवी के साथ रोशन मैथ्यू और गुलशन देवैया मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया है। फिल्म को जंगली पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में जाह्नवी ने आईएफएस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में जाह्नवी ने पहली बार डिप्लोमैट का रोल प्ले किया है। फिल्म के क्लाइमेक्स सीन की डिटेल्स सामने आई है।
Janhvi Kapoor (credit pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Aamir Khan हो रहे हैं रिटायर, बेटे जुनैद ने किया खुलासा, बोले- पिता ने सौंपी काम-काज की बड़ी जिम्मेदारी
जाह्नवी कपूर ने उलझ के क्लाइमेक्स सीन के लिए भोपाल के भीड़भाड़ वाले इलाके में नंगे पैर दौड़ लगाई थी। फिल्म के निर्देशक ने बताया कि इस सीन के लिए एक्ट्रेस ने करीब 1000 मीटर तक दौड़ लगाई थी। इस सीन के लिए कई बार टेक देने पड़े थे।
भोपाल की सड़कों पर नंगे पैर दौड़ थीं जाह्नवी
एक्ट्रेस को इस सीन को शूट करते हुए काफी चोट भी आई थी। हमारी फिल्म का ज्यादातर सीन लंदन में शूट हुआ है। लेकिन फिल्म का क्लाइमेक्स सीन भोपाल में शूट हुआ। क्लाइमेक्स सीन के शूट होने से एक रात पहले बहुत बारिश हुई। बारिश की वजह से सेट बर्बाद हो गया था। एक्ट्रेस के काम को लोगों ने खूब पसंद किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द तेलुगु फिल्म देवरा में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगी। पहली बार जूनियर एनटीआर और जाह्नवी साथ में काम कर रहे हैं।
