Exclusive: Janvhi Kapoor अस्तपाल से हुईं डिस्चार्ज, पापा बौनी कपूर बोले- 'अब उसकी तबीयत काफी बेहतर है..'

Janvhi Kapoor Discharged from Hospital: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) कुछ समय से फूड पाइजनिंग से जूझ रही थीं। इस बीच अब एक्ट्रेस को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उनके पापा बौनी कपूर ने बेटी को लेकर हेल्थ अपडेट दिया है। आइए यहां इसपर एक नजर डालते हैं।

Janvhi Kapoor Discharged from Hospital: जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म उलझ से बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लेकिन रिलीज से पहले के सभी प्रमोशन के बीच, एक्ट्रेस की हेल्थ खराब हो गई। उन्हें 18 जुलाई को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन अब वह काफी बेहतर महसूस कर रही हैं और फूड पॉइजनिंग का इलाज कराने के बाद आखिरकार घर लौट आई हैं। 20 जुलाई को एक्ट्रेस के पिता और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने बताया की कि वह खतरे से बाहर हैं और अच्छा कर रही हैं।

End of Feed