Jaideep Ahlawat ने नेपोटिज्म को लेकर कहीं बड़ी बात, बोले- Ranbir या Varun मेरा रोल नहीं...

जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों और सीरीज में काम किया है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में नेपोटिज्म (Nepotism) के मुद्दे पर खुलकर बात की है। एक्टर ने कहा कि मैं इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद पर विश्वास नहीं करता हूं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर हमेशा विवाद होता रहता है। इस मुद्दे पर बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अपनी राय रखते हैं। कुछ सेलेब्स का मानना है कि इंडस्ट्री में नेपोटिज्म है। वहीं, कुछ स्टार्स का कहना है कि स्टार किड्स होने से आपको काम नहीं मिलता है। इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी अलग-अलग राय रखते हैं। अब इस मुद्दे पर बॉलीवुड एक्टर जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) ने अपनी राय रखी है। उनका कहना है कि वो नेपोटिज्म में विश्वास नहीं रखते हैं।

नेपोटिज्म पर जयदीप ने रखा अपना पक्ष

एक्टर से पूछा गया कि क्या उन्हें नेपोटिज्म ने कभी प्रभावित किया है। इसके जवाब में एक्टर ने कहा, मुझे नहीं लगता है कि रणबीर कपूर या वरुण धवन मेरा रोल छीनेंगे। वो रणबीर कपूर है। अगर किसी को गुमान हो कि वो स्टार किड है इसलिए काम मिलेगा तो इस भ्रम में मत रहें। एक्टर ने आगे कहा, अगर वो बाहर से भी आता तो भी रणबीर कपूर भी बनता है। अगर कोई लड़की ये सोचती हैं कि वो दूसरी आलिया भट्ट बनेगी। तो उसकी सोच गलत है। मैं हमेशा पहला जयदीप अहलावत रहूंगा।

End of Feed