Jacqueline Fernandez Mother passed Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस और श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नांडिस को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस की मां किम फर्नांडिस (Kim Fernandez) जो काफी समय से बीमार चल रही थी उन्होंने आज अपनी अंतिम सांस ली। कुछ समय पहले जैकलीन की मां को हार्ट स्ट्रोक आया था जिसके चलते वो मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमित थीं। तमाम कोशिशों के बाद भी डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए और आज उनका देहांत हो गया। जैकलीन फर्नांडिस की इस मुश्किल घड़ी में साथ देने उनका परिवार भी पहुंच गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernand) की मां किम को 24 मार्च के दिन हार्ट स्ट्रोक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत इतनी बिगड़ गई थी की उन्हे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। तभी से जैकलीन को लीलावती अस्पताल के बाहर मां से मिलने के लिए कई दिनों से देखा जा रहा था। अब हाल ही में खबर आई की किम ने आज सुबह ही अपनी आखरी सांस ली। निधन के खबर मिलते ही जैकलीन के परिवार को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। बता दें अभी तक जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी मां के निधन पर कोई पोस्ट या बयान जारी नहीं किया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार जैकलीन की मां का अंतिम संस्कार प्राइवेट में होगा जिसमें सिर्फ दोस्त और परिवार वाले ही शामिल होंगे। फैंस सोशल मीडिया पर जैकलीन की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि साल 2022 में भी जैकी की मां को हार्ट स्ट्रोक हुआ था। जैकलीन की मां कनेडियन और मलेशिया मूल की थीं। हालांकि उनकी उम्र किया थी इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। वहीं साल 1985 में जैकलीन का जन्मद बहरीन में हुआ था।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
