Jackie Shroff Look in Baby John: वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन (Baby John) बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। बेबी जॉन को साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इस एक्शन थ्रिलर से वरुण धवन का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। अब दशहरे मेकर्स ने फिल्म के विलेन जैकी श्रॉफ का पहला लुक शेयर किया है। जैकी श्रॉफ का ये लुक आपके रौंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है। वरुण ने इस लुक को लेकर कमेंट करते हुए कहा, 'यह वह अंधेरा है जिसे आपने कभी आते हुए नहीं देखा।' आज 12 अक्टूबर, 2024 को बेबी जॉन के मेकर्स ने जैकी श्रॉफ के रोल का फर्स्ट लुक शेयर किया। जो अब काफी वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें- जया और रेखा से पहले इन 2 हसीनाओं के प्यार में घरबार लुटाने को तैयार थे अमिताभ बच्चन, पर नहीं गल पाई थी दाल
Baby John: Jackie Shroff As Babbar Sher Set To Send Chills With His Bloody Avatar. WATCH Teaser
वरुण धवन ने शेयर किया जैकी दादा का लुक
इसी के साथ ही 1 मिनट, 10 सेकंड के वीडियो में विलेन के तौर पर जैकी श्रॉफ काफी खतरनाक लग रहे हैं। वह एक कैदी के रूप में दिखाई दे रहे हैं, जिसके भूरे लंबे बाल, पुरानी अंगूठियां और गले में जंजीरें हैं। जैकी खुद को 'बब्बर शेर' भी कहते नजर आते हैं। यहां इस पर एक नजर डालते हैं।
बेबी जॉन के लीड एक्टर वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'उस अंधेरे से मिलने के लिए तैयार हो जाइए जिसे आपने कभी आते नहीं देखा... #BabyJohn की बुराई! #बब्बरशेर आपके लिए आ रहा है! जैकी श्रॉफ के इस लुक को लेकर फैंस के भी कमेंट सामने आने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जैकी दादा का ये लुक काफी शानदार है। यकीनन वायरल होने वाला है।'
