Sikandar: सलमान खान की फिल्म सिकंदर को हिट करवाने मैदान में उतरे सनी देओल, सोशल मीडिया पर किया प्रमोट

Sunny Deol Post: बॉलीवुड स्टार सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जाट की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच सनी देओल ने ये बता दिया है कि वो सलमान खान के सच्चे दोस्त है। आज सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में सनी देओल ने सभी लोगों से भाईजन की मूवी देखने की अपील की है।

Sunny Deol cheers for Salman Khan: बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने अपनी जिंदगी में दौलत शोहरत के साथ-साथ दोस्ती भी कमाई की है। बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हैं, जो कि सलमान खान की एक आवाज पर दौड़े चले आते हैं। बुरे वक्त में भाईजान अपने दोस्तों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। तो वहीं उनके दोस्त भी उनका साथ कभी नहीं छोड़ते हैं। आज सलमान खान की फिल्म सिकंदर जैसे सिनेमाघरों में रिलीज हुई वैसे ही सनी देओल ने एक पोस्ट शेयर कर दिया। जाट एक्टर सनी देओल ने सोशल मीडिया पर सभी से सलमान की फिल्म सिकंदर को देखने की अपील की है।

salman sunny

सनी देओल ने दिखाई दोस्ती

बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में सनी देओल ने सलमान खान को ऑल द बेस्ट कहा है। साथ ही लोगों से फिल्म को देखने की अपील भी की है। सनी देओल का ये पोस्ट देख फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। तमाम लोग इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए सनी पाजी की तारीफ कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'दोस्ती हो तो सनी देओल और सलमान खान जैसी।' बता दें कि सनी देओल की फिल्म जाट का भी अच्छा खासा बज बना हुआ है। यह फिल्म 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

End of Feed