Scoop: खुद को सरेआम सिंगल घोषित करके अर्जुन कपूर ने मोल ली मुसीबत!! वीडियो वायरल होते ही मलाइका अरोड़ा हुईं गुस्सा

Malaika angry with Arjun: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने बीती रात राज ठाकरे के दीवाली फंक्शन के दौरान इस बात का ऐलान कर दिया कि वो अब सिंगल हैं। काफी समय से अर्जुन-मलाइका (Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup) के ब्रेकअप की खबरें चल रही थीं, जिन पर अर्जन ने पक्की मुहर लगा दी है। हालांकि अर्जुन कपूर ने जिस तरह से ब्रेकअप पर पक्की मुहर लगाई है, वो मलाइका (Malaika Arora) को पसंद नहीं आया है।

Malaika angry with Arjun: बॉलीवुड कलाकार अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) लम्बे समय से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। अर्जुन कपूर एक्टर सलमान खान की एक्स भाभी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को डेट कर रहे थे, जिस कारण वो न्यूज में छाए रहते थे। हालांकि बीती रात अर्जुन कपूर ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि वो और मलाइका अरोड़ा अलग हो चुके हैं। पिछले कुछ समय से दोनों के ब्रेकअप के कयास लगाए जा रहे थे, जिन पर अब पक्की मुहर लग गई है। अर्जुन कपूर बीती रात राज ठाकर के दीवाली समारोह में गए थे, जिस दौरान उन्होंने खुलेआम इस बात का ऐलान किया। अर्जुन कपूर का वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर आग लगा रहा है लेकिन उनके इस बर्ताव से मलाइका अरोड़ा नाराज हो गई हैं।

Arjun Kapoor Malaika Arora

टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए एक सूत्र ने बताया है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup) हमेशा से ही अपने रिश्ते को लोगों से दूर रखते रहे हैं। दोनों ने ही फैसला लिया था कि वो अपने रिश्ते के बारे में मीडिया से बात नहीं करेंगे लेकिन अर्जुन कपूर ने जिस तरह से ब्रेकअप का ऐलान किया है, वो एक्ट्रेस को पसंद नहीं आया है और वो एक्टर से खफा हो गई हैं।

End of Feed