Fawad Khan in Bhool Bhulaiyaa 3: पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर फवाद खान (Fawad Khan) काफी दिनों से अपने बॉलीवुड कमबैक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लगभग 8 सालों के बाद फवाद खान एक बार फिर बॉलीवुड की फिल्मों में अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। इस समय जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक फवाद खान को बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) में देखा जाएगा। इसी फिल्म से फवाद खान के कमबैक करने की चर्चा है।
मीडिया रिपोर्ट्स पर अगर यकीन किया जाए तो फवाद खान के पास इस समय दो बॉलीवुड प्रोजेक्ट हैं। एक प्रोजेक्ट में फवाद खान को वाणी कपूर के साथ देखा जाएगा। इस खबर की पुष्टि फिल्मफेयर ने की है। इसके बाद पाकिस्तानी पोर्टल्स के मुताबिक फवाद को कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' में कैमियो करते हुए देखा जाएगा। इस खबर ने फवाद खान के फैन्स का उत्साह बढ़ा दिया है। बता दें 'भूल भुलैया 3' का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फवाद खान को आखिरी बार बॉलीवुड की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में देखा गया था। फिल्म में अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर अहम भूमिकाओं में थे। यह फिल्म अपने समय की सुपरहिट साबित हुई थी। वैसे आप फवाद खान को 'भूल भुलैया 3' में देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में अपनी राय जरुर दें।
