India Economic Conclave 2024: विक्रांत मेस्सी ने इस बड़ी वजह से की थी रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट, बोले- 'अगले दिन PM मोदी से मिलना था...'

India Economic Conclave 2024: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मेस्सी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, टाइम्स नेटवर्क इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में नजर आए हैं। जहां उन्होंने रिटायरमेंट अनाउंसमेंट के बयान पर बात की है। एक्टर ने उस पोस्ट को शेयर करने के पीछे की वजह भी बताई है। जो काफी लोगों के लिए शॉकिंग है। यहां इस पर एक नजर डालते हैं।

India Economic Conclave 2024: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मेस्सी (Vikrant Massey) ने टाइम्स नेटवर्क द्वारा आयोजित इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2024 के 10वें एडिशन में कई मुद्दों पर बेबाक बातचीत की। बीते दिन अपनी रिटायरमेंट पोस्ट और फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को लेकर चर्चा में रहे विक्रांत मेस्सी ने इन सभी मुद्दों पर खुलकर बयान दिया है। टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ बात करते हुए विक्रांत मेस्सी ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स और द साबरमती रिपोर्ट पर छिड़े विवाद पर भी रिएक्ट किया है। विक्रांत मेस्सी ने बताया कि किस तरह से सोशल मीडिया ट्रोलिंग, धमकियों और लगातार काम करना उनके लिए परेशान कर देने वाला भी रहा है। आइए जानते हैं विक्रांत मेस्सी ने ये रिटायरमेंट पोस्ट किस वजह से शेयर किया था। यह भी पढ़ें- India Economic Conclave 2024:पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में किसी को अपना दोस्त क्यों नहीं मानते कार्तिक आर्यन? बोले- 'वो लोग बस...'

Vikrant Massey in India Economic Conclave 2024.

Vikrant Massey in India Economic Conclave 2024.

विक्रांत मेस्सी ने क्यों शेयर की थी रिटायरमेंट पोस्ट?

कुछ हफ्ते पहले विक्रांत मेस्सी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने फिल्मी करियर से ब्रेक लेने की बात की थी। इस पोस्ट का मतलब यह निकाला गया कि वह अब अपने करियर से रिटायरमेंट ले रहे हैं। इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के कुछ घंटों बाद ही विक्रांत मेस्सी ने सफाई देते हुए कहा था कि वह रिटायरमेंट नहीं ले रहे हैं बल्कि कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं।

End of Feed