'Zindagi Na Milegi Dobara 2' बनने पर ऋतिक रोशन ने किया बड़ा खुलासा, बोले 'यह मूवी जल्द...'

Hrithik Roshan on Zindagi Na Milegi Dobara sequel: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने हाल ही में एक एवेंट के दौरान 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' (Zindagi Na Milegi Dobara Sequel) के सीक्वल पर बड़ा रिएक्शन दिया है। उन्होंने यह साफ कर दिया है कि फिल्म जरुर बनेगी।

Hrithik Roshan on Zindagi Na Milegi Dobara sequel: ऋतिक रोशन ने साल 2011 में बनी फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में लीड रोल निभाया था। इस मूवी का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था और इसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने प्रोड्यूस किया था। अपने समय में यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में सफल रही थी। इस मूवी के सफलता के बाद से मेकर्स इसके सीक्वल की लंबे समय से प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई। हाल ही में एक इवेंट के दौरान ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने अब 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' (Zindagi Na Milegi Dobara Sequel) का सीक्वल बनने पर बड़ा खुलासा किया है।

Hrithik Roshan on Zindagi Na Milegi Dobara sequel

जल्द बनेगी 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2'

ऋतिक रोशन हाल ही में अटलांटा, यूनाइटेड स्टेट्स में रंगोत्सव इवेंट में शामिल हुए थे। इस इवेंट के दौरान ऋतिक रोशन ने 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के बारे में बात की। ऋतिक से जब उनकी पसंदीदा फिल्म के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने 'ZNMD' को बताया। इसके बाद ऋतिक रोशन से जब इस मूवी एक सीक्वल के बारे में पूछा गया था तो अभिनेता ने कहा, 'मेरी जो इंस्टिंक्ट हैं कि ऐसा जल्द होगा। कब होगा यह पता नहीं है लेकिन होगा जरुर।' 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2' बनने के बारे में ऋतिक रोशन ने अब इशारा दिया है।

End of Feed