Krrish 4: एक बार फिर पोस्टपोन हुई Hrithik Roshan की फिल्म, राकेश रोशन को सता रहा है इस बात का डर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 4, 2023, 11:33 AM IST

Krrish 4 postponed: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 (Krrish 4) पर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। ऋतिक के पिता और बॉलीवुड एक्टर राकेश रोशन ने अब कृष 4 की शूटिंग को लेकर एक बयान दिया है, जिससे ऋतिक के फैंस को बड़ा झटका लगा है।

Krrish 4 postponed: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म कृष 4 (Krrish 4) पर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। एक्टर आखिरी बार साल 2022 में फिल्म विक्रम वेधा में नजर आए थे। विक्रम वेधा ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया था, जिसके बाद फैंस ऋतिक रोशन की बड़े पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं। ऋतिक की फिल्म कोई मिल गया और कृष व कृष 3 काफी बड़ी हिट साबित हुई थी। जिसके बाद से ही फैंस कृष 4 का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ऋतिक के पिता और बॉलीवुड एक्टर राकेश रोशन ने अब कृष 4 की शूटिंग को लेकर एक बयान दिया है, जिससे ऋतिक के फैंस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल कोई मिल गया को 4 अगस्त यानी आज बड़े पर्दे पर दोबारा रिलीज किया जा रहा है, इन मौके पर एक इंटरव्यू के दौरान राकेश रौशन ने कृष 4 के पोस्टपोन होने की खबर शेयर की है।

End of Feed