Housefull 5: अक्षय कुमार स्टारर में हुई बॉलीवुड की इन 5 हसीनाओं की एंट्री, नाम जानकार होगी खुशी

5 Actresses in Akshay Kumar's Housefull 5: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) में निर्माताओं ने जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा की एंट्री करा दी है।

5 Actresses in Akshay Kumar's Housefull 5: साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनने जा रही बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) को लेकर हर दिन नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। बीते दिन रिपोर्ट्स सामने आई थी कि फिल्म में जैकी श्रॉफ के बाद डिनो मोरिया को मेकर्स ने फिल्म की स्टारकास्ट में शामिल कर लिया है। इस खबर से फैन्स काफी खुश थे। ऐसे में अब मेकर्स ने फैन्स को खुशी को एक बार दोगुना कर दिया है। बताया जा रहा है कि निर्माताओं ने फिल्म में बॉलीवुड की 5 खूबसूरत अदाकाराओं को भी कास्ट कर लिया है। आइए जानें किन-किन को फिल्म में जगह मिली है।

Housefull 5

'हाउसफुल 5' में निर्माताओं ने कराई इन 5 हसीनाओं की एंट्री

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला की अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) के लिए मेकर्स ने जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा को फाइनल किया है। हालांकि मेकर्स इन हसीनाओं की एंट्री होने की जल्द ही बड़ी घोषणा करेंगे। फिल्म में इस बार लोगों को कॉमेडी का भरपूर मजा देखने को मिलेगा।

End of Feed