Vipin Reshammiya dies at 87 : बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर हिमेश रेशमिया को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हिमेश के पिता और मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया की मौत हो गई है। 87 साल की उम्र में हिमेश के पिता ने आखिरी सांस ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो कई दिनों से हिमेश के पिता कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती थे। बता दें कि हिमेश रेशमिया पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पिता की मौत से हिमेश को जोर का झटका लग गया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं विपिन रेशमिया का अंतिम संस्कार कब होगा।
Himesh Reshammiya Father Death: हिमेश रेशमिया पर टूटा दुखों का पहाड़, नहीं रहे सिंगर के पिता
- Authored by: कुमार सरस
- Updated Sep 19, 2024, 08:53 AM IST
Himesh Reshammiya Father Death: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता संगीत निर्देशक विपिन रेशमिया ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। 87 साल की उम्र में उन्होंने कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। इस खबर के सामने आने के बाद तमाम लोग सोशल मीडिया पर हिमेश के पिता की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।
End of Feed
