The Kerala Story 2 पर लटकी तलवार, केरल हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर लगाई रोक

The Kerala Story 2 Update: फिल्ममेकर कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म द केरल स्टोरी 2 पर सभी की नजरें टिकी हुई है। फिल्म को लेकर काफी विवाद हो रहा है। इस बीच केरल हाई कोर्ट ने गुरुवार को फिल्म 'द केरला स्टोरी 2' की रिलीज पर रोक लगा दी है।

The Kerala Story 2 Update: फिल्ममेकर कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म द केरल स्टोरी 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म 27 फरवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। हालांकि रिलीज से पहले ही मूवी को लेकर विवाद छिड़ गया है। हाल ही में द केरल स्टोरी 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। जहां कई लोगों ने ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स दिया तो वहीं कई लोगों ने इसे नफरत फैलाने वाला बताया। इस बीच फिल्म द केरल स्टोरी 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

the kerala story 2 update

pic credit- the kerala story 2 film

द केरल स्टोरी 2 पर लटकी तलवार

केरल हाई कोर्ट ने गुरुवार को फिल्म 'द केरला स्टोरी 2' की रिलीज पर रोक लगा दी है। फिल्म की सेंसर सर्टिफिकेट को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस ने आदेश दिया कि फिल्म अब 27 फरवरी को रिलीज नहीं हो सकेगी। कोर्ट ने सेंसर बोर्ड पर भी सवाल उठाए और कहा कि बोर्ड ने नियमों का पालन नहीं किया। फिल्ममेकर्स अब केरल हाई कोर्ट की बड़ी बेंच में अपील करने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अपील आज ही दाखिल हो सकती है। प्रोड्यूसर्स जल्द से जल्द आदेश की कॉपी मांग रहे हैं ताकि वे तुरंत चुनौती दे सकें।

End of Feed