Hera Pheri 3: सुनील शेट्टी ने विवाद के बीच परेश रावल-अक्षय कुमार को दी थी ये सलाह, ऐसे सुलझा था मामला

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 20, 2025, 10:11 AM IST

Suniel Shetty on Akshay Kumar- Paresh Rawal Controversy: फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) स्टार सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में परेश रावल (Paresh Rawal) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के बीच हुए विवाद पर खुलकर बात की। तो चलिए जानते हैं एक्टर ने क्या कहा

Suniel Shetty on Akshay Kumar- Paresh Rawal Controversy: बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। लेकिन इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर ने सबको चौंका दिया था। जब परेश रावल (Paresh Rawal) ने अचानक फिल्म छोड़ दी थी, जिसके बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने उन पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा ठोक दिया। इस विवाद ने सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) को भी हैरान कर दिया था। इन सब के बीच अब सुनील शेट्टी की नया इंटरव्यू सामने आ रहा है। सुनील शेट्टी ने परेश रावल और अक्षय कुमार के बीच के विवाद पर चुप्पी तोड़ी है।

Suniel Shetty on Akshay Kumar- Paresh Rawal Controversy

Instagram Source: Hera Pheri Movie

सुनील शेट्टी ने कही ये बात

फिल्म हेरा फेरी 3 स्टार सुनील शेट्टी एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। मिड-डे (Mid-Day) को दिए इंटरव्यू में कहा कि परेश रावल और अक्षय कुमार के बीच का झगड़ा खत्म हो गया है और ये सिर्फ उनकी आपसी समझ और प्यार की वजह से हुआ। उन्होंने बताया, 'मैंने बस इतना कहा था कि आपस में बात कर लो एक दूसरे से, दुनिया को अपने बीच न आने दो।' सुनील शेट्टी ने इस रिश्ते को वापस पटरी पर लाने का क्रेडिट नहीं लिया, बल्कि कहा परेश रावल और अक्षय कुमार की समझदारी को इसका श्रेय दिया। सुनील शेट्टी के इस इंटरव्यू के बाद साफ हो गया है कि अब अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच कोई विवाद नहीं है। सुनील शेट्टी का ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

End of Feed