Hema Malini Video: दिल्ली में चल रहे CJP के विरोध-प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस मामले पर बॉलीवुड और टीवी के स्टार्स खुलकर अपनी राय दे रहे हैं। कुछ देर पहले ही कंगना रनौत ने CJP के विरोध-प्रदर्शन पर अपना बयान दिया था। इस बीच हेमा मालिनी (Hema Malini) का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस क्लिप में हेमा मालिनी ने कुछ ऐसा कह दिया है कि सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-CJP पर फूटा Kangana Ranaut का गुस्सा, कह दी बड़ी बात)
हेमा मालिनी ने CJP के विरोध-प्रदर्शन पर तोड़ी चुप्पी (pic credit-instagram)
हेमा मालिनी ने CJP के विरोध-प्रदर्शन पर तोड़ी चुप्पी
हेमा मालिनी ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली में चल रहे CJP के विरोध-प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान बातचीत से निकल सकता है, लेकिन इस तरह सड़कों पर प्रदर्शन करने से कोई फायदा नहीं होगा। एक्ट्रेस ने कहा, 'अगर कोई समस्या है तो उस पर बैठकर बातचीत होनी चाहिए। इस तरह प्रदर्शन करने से कोई हल नहीं निकलेगा। देश के युवाओं और शिक्षा व्यवस्था के लिए हमारी सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी रही है और लगातार काम कर रही है।; हेमा मालिनी ने आगे कहा कि मौजूदा प्रदर्शन का कोई मतलब नहीं है। उनका मानना है कि इस पूरे मामले का समाधान सिर्फ बातचीत से ही निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करने वालों को सरकार के साथ चर्चा करनी चाहिए, ताकि सभी पक्ष अपनी बात रख सकें और किसी नतीजे पर पहुंचा जा सके।
हेमा मालिनी ने यह भी कहा कि इस प्रदर्शन में छात्रों को शामिल किया जा रहा है, जो सही नहीं है। उनके मुताबिक छात्रों को गुमराह करने के बजाय उन्हें सही जानकारी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं का ध्यान पढ़ाई और अपने भविष्य पर होना चाहिए, न कि ऐसे विवादों में उलझने पर। एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने भी इस विषय पर बयान दिया था। कंगना रनौत ने ANI से बातचीत में कहा, 'सरकार पर दबाव बनाकर यह तय नहीं किया जा सकता कि किस मंत्री को हटाया जाए और किसे रखा जाए। यह तरीका बिल्कुल सही नहीं है।'
